Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बैरसिया विधानसभा में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाना शुरू

बैरसिया विधानसभा में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाना शुरू


* दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि राम भाई मेहर ने ग्राम सोहाया, दोहाया से फार्म भरवाने की शुरुआत की

( राजेन्द्र शर्मा )
बैरसिया।

18 साल से अधिक की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने बाली घोषणा नारी सम्मान योजना का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा के परासिया से योजना का ऐलान किया था। इसके तुरंत बाद ही मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाने के अभियान की शुरुआत हो गई है।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि राम भाई मेहर ने बुधवार से बैरसिया विधानसभा के ग्राम सोहाया,दोहाया से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा कर योजना की शुरुआत कर दी है।
संसद प्रतिनिधि राम भाई मेहर ने कहा कि बैरसिया विधानसभा से 18 साल से अधिक की महिलाओं के 60 हजार फार्म भरवाने का लक्ष्य है। बैरसिया विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में घर घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाएंगे।
*सरकार की लाड़ली बहना योजना पर कसा तंज*
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राम भाई मेहर ने शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 बर्षो से भाजपा की सरकार है।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 18 बर्षो में बहनों की याद क्यो नही आई। क्योकि अब विधानसभा चुनाव होना है। बहनों के वोट लेने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल में महिलाओं को साधने की बजाए सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू कर देते तो आज बहनों की आर्थिक स्तिथि सुधार जाती।
राम भाई मेहर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को ज्यादा सम्मान देने की बात कही है। प्रदेश की हर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1500 रुपये हर माह नारी सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे वही वर्तमान में 11,10 रुपये में रसोई गैस मिल रही है।रसोई गैस को 500 रुपये में कर दिया जाएगा।इस प्रकार हर साल लगभग 25 हजार रुपये महिलाओं को कांग्रेस सरकार बनने पर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)