जब भी नाखूनों के देखभाल की बात आती है तो हमारा सारा ध्यान नेल पॉलिश, उसके शेप या फिर उसकी मजबूती की तरफ ही होता है। लेकिन इन नाखूनों की रक्षा करने वाली स्किन की पतली परत क्यूटिकल्स को हम भूल जाते हैं।
नाखूनों के आस-पास का यह छोटा-सा हिस्सा बैक्टीरिया, ड्राइनेस और इंफेक्शन से सुरक्षा देने में एक कवच की तरह काम करता है। क्यूटिकल ऑयल की मदद से इन क्यूटिकल्स को हाइड्रेट रखने से आपके नाखून मजबूत, चमकदार और सेहतमंद बनते हैं। आइए, जानते हैं क्यूटिकल ऑयल नाखूनों की सेहत के लिए इतना अहम क्यों है और इसे कैसे चुन सकते हैं।
क्यों जरूरी है क्यूटिकल ऑयल लगाना
नियमित रूप से क्यूटिकल ऑयल लगाने से नाखूनों की नमी बनी रहती है, उसमें लचीलापन आता है और नाखून मजबूत होते हैं। खासकर यदि आप ज्यादा नेल पॉलिश या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
रूई या फिर छोटे ब्रश की मदद से ऑयल की कुछ बूंदें क्यूटिकल्स पर लगानी है और कुछ मिनटों के लिए अच्छी तरह मसाज करना है।
इस तरह चुनें सबसे बेहतर क्यूटिल ऑयल
सबसे अच्छा क्यूटिकल ऑयल वो होता है जो स्किन में आसानी से समा जाए। यह पतला होना चाहिए, क्योंकि गाढ़ा ऑयल स्किन के अंदर नहीं जा पाता। वैसे ज्यादातर क्यूटिकल ऑयल में इन अलग-अलग ऑयल्स का कॉम्बिनेशन होता है:
तेलों के अलावा क्यूटिकल ऑयल में विटामिन-ई और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
नाखूनों की बेहतर सेहत के लिए हफ्ते में एक या दो बार क्यूटिकल ऑयल लगाएं। सोने जाने से पहले इसे लगाने से ज्यादा बेहतर हाइड्रेशन मिलता है।
आप नेल पॉलिश लगे नाखूनों के ऊपर भी क्यूटिकल ऑयल को लगा सकते हैं इससे चमक बढ़ती है और पॉलिश जल्दी नहीं निकलता।
क्यूटिकल ऑयल हर टाइप के नाखूनों के लिए सही होता है।
मैनीक्योर के बाद भी आप क्यूटिल ऑयल लगा सकते हैं इससे नाखून ज्यादा हेल्दी बने रहते हैं।
नियमित इस्तेमाल से आपको अपने नाखूनों में कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।
Dainik Aam Sabha