Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / लगातार 11वें साल भी अंबानी ने नहीं बढ़ाई अपनी सैलरी, 15 करोड़ रुपये है वेतन

लगातार 11वें साल भी अंबानी ने नहीं बढ़ाई अपनी सैलरी, 15 करोड़ रुपये है वेतन

नई दिल्ली
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने लगातार 11वें साल भी अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये बरकरार रखी है। वहीं 31 मार्च 2019 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी के डायरेक्टर्स की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जिनमें उनके करीबी रिश्तेदार निखिल और हीतल मेसानी भी शामिल हैं।

आरआईएल ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की सैलरी 15 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है जो कंपनी में प्रबंधकीय स्तर की कॉम्पेंसेशन को संतुलित रखने के विषय में स्वयं एक उदाहरण प्रस्तुत करते रहने की उनकी इच्छा को दर्शाता है।’

कंपनी में कई की है अंबानी से ज्यादा सैलरी
मुकेश अंबानी के वित्त वर्ष 2018-19 के मानदेय में 4.45 करोड़ रुपये सैलरी एवं भत्ते के रूप में दिए गए। उनकी सैलरी एवं भत्ता 2017-18 में 4.49 करोड़ रुपये रहा था। अंबानी ने खुद से ही अपना मानदेय स्थिर रखने की अक्टूबर 2009 में घोषणा की थी।

निखिल और हीतल दोनों को 2018-19 में 20.57-20.57 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। एक साल पहले इन दोनों में से प्रत्येक को 19.99 करोड़ रुपये मिले थे। इसी दौरान कंपनी के कार्यकारी निदेशक पी.एम.एस. प्रसाद का मानदेय 8.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.01 करोड़ रुपये किया गया । इसी तरह कंपनी के रिफाइनरी चीफ पवन कुमार कपिल का मानदेय भी 3.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)