Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जिला अस्पताल में लेजर मशीन से हुआ भगंदर का ऑपरेशन

जिला अस्पताल में लेजर मशीन से हुआ भगंदर का ऑपरेशन

(उमेश चौबे)
आम सभा, रायसेन।

जिला चिकित्सालय रायसेन को प्राप्त लेजर मशीन से शासकीय अस्पताल में डीएलपीएल ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा प्रदाय की गई लेजर मशीन से सीएमएचओ तथा सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ दिनेश खत्री द्वारा डीएलपीएल पद्धति से भगंदर का ऑपरेशन किया गया। रायसेन निवासी मरीज अनिल कुमार सेन विगत पांच वर्षो से भगंदर की बीमारी से परेशान थे, जिनका सफल ऑपरेशन किया गया। सीएमएचओ डॉ खत्री ने बताया कि डबल ओपनिंग वाला भगंदर बहुत ही कष्टदायी माना जाता है। एनिस्थिसिया डॉ अनिल ओड द्वारा दिया गया। आरएसओ एसटीओ गुंजन एवं डॉ अभय जैन सहयोगी रहे। ओटी टीम का भी सहयोग रहा। प्रायः बड़े निजी अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध है, जहां पर यह ऑपरेशन का खर्च लगभग एक लाख रूपए आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)