Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में विदाई के समय दूल्हा-दुल्हन की कार पर फायरिंग

टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में विदाई के समय दूल्हा-दुल्हन की कार पर फायरिंग

भोपाल : टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र स्थित बैरसिया बस स्टैंड पर गुरुवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब मोपेड सवार बदमाशों ने एकाएक विदाई के समय दूल्हे की कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद गोली कार के गेट में लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मोहम्मद सलमान पिता स्वर्गीय मोहम्मद आकिब (30) आरिफ नगर, गौतम नगर में रहता है। वह किराना दुकान का संचालन करता है। मोहम्मद सलमान ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह का कार्यक्रम बैरसिया बस स्टैंड के पास था। रात करीब साढ़े 12 बजे निकाह होने के बाद वह कार में दुल्हन के साथ बैठा हुआ था। आगे वाली सीट पर ड्राइवर था। बाकि के सभी रिश्तेदार थोड़ी दूरी पर थे। इस दौरान दो बदमाशों ने कार पर फायर कर दिया। बदमाशों ने दो फायर किए थे। दोनों फायर कार के गेट के पास लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुलिस ने घटनास्थल से चली हुई गोली के दो खोखे बरामद किए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)