Saturday , March 28 2026
ताज़ा खबर
होम / खेल / एफआईएच विश्व कप 2026 क्वालिफायर: इटली की महिला हॉकी टीम हैदराबाद पहुंची, तैयारियों का आगाज

एफआईएच विश्व कप 2026 क्वालिफायर: इटली की महिला हॉकी टीम हैदराबाद पहुंची, तैयारियों का आगाज

हैदराबाद
इटली की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर के लिए हैदराबाद, तेलंगाना पहुंच गयी है। आठ से 14 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ देश मुकाबला करेंगे। इटली को पूल ए में रखा गया है। जहां उनका सामना इंग्लैंड, कोरिया और ऑस्ट्रिया से होगा।

यूरोपियन टीम पहले दो बार एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, पहली बार 1976 में और हाल ही में 2018 में, जहाँ उन्होंने नौवें स्थान पर रहकर अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

इटली अपने अभियान की शुरुआत आठ मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद नौ और 11 मार्च को ऑस्ट्रिया और कोरिया के खिलाफ मैच होंगे। इस अवसर पर इटली की महिला हॉकी टीम की कप्तान, सारा पुग्लिसी ने कहा, “हम टीम के साथ अच्छी तैयारी के बाद अभी हैदराबाद पहुंचे हैं। हम एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफ़ाई मुकाबालों के लिए तैयार हैं।”