भोपाल।
उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी ने सोमवार को वार्ड नंबर 17 में जनसंपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने शीतला माता मंदिर से जनसंपर्क शुरू कर इब्राहिमगंज की विभिन्न गलियों भ्रमण किया। इस अवसर पर लोगों में कांग्रेस विधायक एवं पार्षद के खिलाफ विकास न होने के कारण गुस्सा दिखा। फातिमा ने विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर महापौर आलोक शर्मा, मनोज राठौर, पंकज चौकसे, विष्णु राठौर भी। मौजूद थे।