Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न

खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न

-आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील

-15 नवंबर को आदिवासियों के इस मेगा सम्मेलन में शिरकत कर रहे प्रधानमंत्री

-बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मना रही आदिवासी गौरव दिवस

आम सभा/प्रतिनिधि,खुनिया। भारतीय जनता पार्टी की किसान गोष्ठी ग्राम खुनिया में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पूर्व विधायक रामकिशन पटेल पार्टी के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां नर्मदा एवं सरस्वती मैया का पूजन कर प्रारंभ किया गया इसमें कार्यक्रम की भूमिका राहुल पटेल ने रखी। जिसके पश्चात जनपद अध्यक्ष उदयपुरा ठाकुर बीरेंद्र सिंह राजपूत एवं जनपद अध्यक्ष बरेली मकरन पटेल भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत को लेकर चलने वाली पार्टी है। 15 नवंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी आदिवासी गौरव दिवस मना रही है आदिवासी गौरव दिवस पर भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासियों के इस मेगा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने 15 नवंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी समस्त किसान भाईयों से की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने संबोधित किया इस अवसर पर ग्राम वासियों की मांग के अनुरूप खेड़ापति माता मंदिर पर चबूतरे के लिए ढाई लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन भबूत सिंह खूते एवं राहुल पटेल ने किया व आभार बलराम पटेल ने किया। ग्राम वासियों की ओर से अतिथियों का सह भोज कार्यक्रम भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)