
आम सभा, अंकित जैतवार, सिवनी। सिवनी के नेता अंकित जैतवार ने बताया कि सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ugli धान उपार्जन केन्द्र मे किसानों को बोरे बारदाने मिलने मे सप्ताह भर से ज्यादा समय का इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसे में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और इसके चलते अपने मॉल(धान) की देख-रेख निगरानी के लिए रात में भी उपार्जन केन्द्र मे ही सोना पड़ रहा है.
वही खुले आसमान के नीचे एक तरफ बोरे बारदाने की किल्लत है तो दूसरी तरफ किसानों के लिए और बड़ी मुसीबत खरीदी केंद्र में पदस्थ समिति के कर्मचारी, चेकरों के द्वारा किसानों के धान को अनुचित गुणवत्ता हिन बताकर उनसे धान तुलाई के बदले अवैध पैसों कि डिमांड की जा रही है ऐसे मे सारा सरकारी आलाकमान सोया हुआ है साथ ही क्षेत्र के तथाकथित किसान नेता, जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत के भी आरोप लग रहे और जिनके बलबूते उपार्जन केन्द्र मे कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं.
जिसके खिलाफ एस.डी.एम केवलारी, कलेक्टर सिवनी से फोन पर चर्चा कर अंकित जैतवार ने कर्मचारियों की शिकायत की और कहा कि अगर समय पर उनके ऊपर कार्यवाही नही होती है और किसानों को यूं ही समस्या का सामना करना पड़ा तो वे क्षेत्र के किसानों के साथ उग्र धरना आंदोलन करेंगे.
Dainik Aam Sabha