Sunday , April 20 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / फेमस सिलेब्रिटी मैनेजर अनिर्बान ब्लाह ने की सूइसाइड की कोशिश

फेमस सिलेब्रिटी मैनेजर अनिर्बान ब्लाह ने की सूइसाइड की कोशिश

‘मी टू’ अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद प्रसिद्ध बॉलिवुड सिलेब्रिटी मैनेजर और क्वान एंटरटेनमेंट के संस्थापक अनिर्बान दास ब्लाह ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उन्हें ऐन वक्त पर बचा लिया गया। मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला शुक्रवार तड़के एक बजे का है।

पुलिस ने बताया कि अनिर्बान वाशी क्षेत्र में पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यातायात पुलिस ने उन्हें बचाकर स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया। पुलिस ने ब्लाह का बयान दर्ज कर उन्हें रिहा कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिर्बान ने इस बात का जिक्र किया कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद से वह काफी तनाव में हैं, जिस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाने के बारे में सोचा।

बता दें कि, क्वान एंटरटेनमेंट ने बुधवार को स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि ब्लाह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अनिर्बान पर आरोप लगने के बाद कंपनी के बाकी पार्टनर्स ने कार्रवाई को लेकर दबाव डाला था,जिसके बाद उन्हें हटाने का फैसला लिया गया।

क्वान इंटरटेनमेंट कंपनी रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, जैकलिन फर्नांडीज जैसे कलाकारों को अपनी सेवाएं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor