Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता विजय संकल्प के लिए जुट जाएं : हितानंद

प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता विजय संकल्प के लिए जुट जाएं : हितानंद

* प्रदेश संगठन महामंत्री ने कटनी में मुड़वारा विधानसभा की संचालन टोली की बैठक को किया सम्बोधित

आम सभा, कटनी।

भाजपा कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहते हैं। हमारे पास योग्य, ऊर्जावान, प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की लंबी श्रृंखला है। जो कार्यकर्ता जिस कार्य में सक्षम है उसे उस दायित्व के निर्वहन के लिए अभी से जुटना होगा। पार्टी के कार्यकर्ता आज तकनीक से अपडेट है। हमारे बूथ पूरे प्रदेश में डिजिटल हो चुके है। हमें समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोडना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य को जल्द पूरा करना है। हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को कटनी जिले की मुडवारा विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मंगलवार को कटनी जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने कटनी जिले के मुडवारा विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की बैठक को संबोधित कर संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन विधायक संदीप जायसवाल ने माना।
*बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना हमारा लक्ष्य*
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। हितानंद ने कहा कि चुनाव तैयारियों की दृष्टि से हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूर्ण करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि हमें विधानसभावार पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख व बूथों पर पार्टी द्वारा किए जाने वाले तैयारियों को पूर्ण करना है। हितानंद जी ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। हमें योजनाओं से वंचित लोगां को चिन्हित कर उन्हें राहत पहुंचाना है। प्रत्येक बूथ को भाजपामय बनाकर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 4 से 14 मई के बीच आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं को बूथों पर पहुंचकर उसे सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 मई से 15 जून तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती भावना सिंह सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)