Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / अधिकारियों-कर्मचारियों की ई.एस.एस. प्रोफाइल अद्यतन करवाने की अपील

भोपाल / अधिकारियों-कर्मचारियों की ई.एस.एस. प्रोफाइल अद्यतन करवाने की अपील

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ कोषालय अधिकारी भोपाल ने बताया है कि आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल ने समस्त आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ई.एस.एस. प्रोफाइल अपडेशन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपादित कराए जाने की अपील की है, जिसमें वरियता के आधार पर आगामी 6 माह में सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों की शत प्रतिशत प्रोफाईल अपडेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।

उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों तथा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से कहा है कि अपने कार्यालय अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ई.एस.एस. प्रोफाईल सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य रूप से अद्यतन कर लिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)