Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति युवाओं में बढ़ा उत्साह, सांची ने निकाली 150 से अधिक युवाओं की वाइक रैली

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति युवाओं में बढ़ा उत्साह, सांची ने निकाली 150 से अधिक युवाओं की वाइक रैली

– एमपीसीडीएफ भोपाल के मार्गदर्शन में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने किया विभिन्न प्लेटफार्मों पर विभिन्न गतिविधियां

आम सभा, भोपाल। एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के मार्गदर्शन में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह, प्रेम और जागरूकता बढ़ाने 29 जनवरी 2023 को वाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपीएस तिवारी ने संघ परिसर में फीता काटकर किया और एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रतिनिधि एवं डीजीएम विपणन सुभाष मिश्रा ने वाइक रैली को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस वाइक रैली में शामिल हर एक युवा सांची टीशर्ट, कैप और हांथ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का झण्डा लिए हुए था, रैली के आगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संगीत बजते हुए आगे आगे चल रहा था और पीछे पीछे वाहक सवार के हाथों खेलो इंडिया यूथ गेम्स का झण्डा हवा में लहराते हुए दिखाई दे रहा था। आयोजित वाइक रैली कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमपीसीडीएफ भोपाल से एजीएम अजय शाह, संघ से विपणन प्रभारी शलभ सियोते, एजीएम निशांत गर्ग, जीएम एफओ राजेश विजयवर्गीय, सुश्री निधि राजपूत, केके शर्मा, पीके शर्मा सहित संघ का विपणन अमला मौजूद रहा है।

150 युवाओं ने निकाली वाइक रैली

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई युवाओं की वाइक रैली में 150 वाइक युवाओं ने भाग लिया, यह रैली भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर से प्रारंभ की गई और शहर के प्रमुख मार्गों हबीबगंज होते हुए बोर्ड आफिस चैराहा, 74 बंगले से न्यू मार्केट होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पर पहुंची, जहा पर वाइक रैली संपन्न हुई। रैली में भाग लेने वाले युवाओं को सांची टीशर्ट, कैप पहनाई गई और वाईक में सवार युवाओं को खेलो इंडिया यूथ गेम्स झण्डे भी थमाए गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोस्टर लगाए

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन अमला दो दिन पहले से ही सांची के द्वारा खेलो इंडिया का प्रचार प्रसार वृहद पैमाने पर विपणन अमले के माध्यम से युवाओं को जोड़ते हुए किया जा रहा है। सांची के द्वारा शहर में लगभग 800 से 1000 पोस्टर स्टीकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चिपकाकर प्रचार प्रसार किया गया है। शहर के 500 सांची पार्लर, 200 सांची दुग्ध वितरण वाहन, 100 सांची दूध टेंकर सहित 100 प्रमुख स्थलों पर पोस्टर स्टीकर चिपकाए गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सांची द्वारा सतत प्रयास

– एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के मार्गदर्शन में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ का प्रयास रहा सराहनीय।

– प्रदेश का विश्वसनीय ब्राण्ड सांची द्वारा विभिन्न प्लेटफार्मों पर जाकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर सांची ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का प्रचार प्रसार में सहभागिता दिखाई।

– भोपाल शहर के 500 सांची पार्लर, 200 सांची दुग्ध वितरण वाहन, 100 सांची दूध टेंकर सहित 100 प्रमुख स्थलों पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोस्टर स्टीकर चिपकाए।

– भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 150 युवाओं की निकाली वाइक रैली, रैली में मौजूद हर एक युवा सांची टीशर्ट, कैप में 150 वाइक युवाओं ने भाग लिया।

युवा बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं। संाची के द्वारा विभिन्न प्लेटफार्मों व विभिन्न गतिविधियां कर खेलो इंडिया का प्रचार प्रसार करने के पीछे का उद्देश्य यही है कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़े, जागरूकता बढे़ और खेलों में उनकी सहभागिता पूरी तरह से बढ़े।
– आरपीएस तिवारी, सीईओ – भोपाल सहकारी दुग्ध संघ, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)