
आम सभा, भोपाल : नगर निगम भोपाल का अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब, 22 फरवरी की रात को शराब के नशे में नगर निगम की गाड़ी से नादरा बस स्टैंड पहुंचता है यह उसका रोज का करम है। अपनी पत्नी बच्चों के साथ टीकमगढ़ की बस का इंतजार कर रहे विजय और राहुल नामक व्यक्ति के समान पर शराब के नशे में गाड़ी चढ़ा देता है।
पीड़ित पक्ष चिल्लाता है और बोलता है कि क्या जान लोगे तो कमर साकिब बंदूक दिखाता है और गालियां बकता है। कई लोगों को फोन लगाता है जिसमें कुछ पुलिस अफसर भी है यह सब आपको वीडियो में दिखाई देगा। मौके पर पुलिस पहुंचती है और वह दोनों पक्षों को थाने ले जाती है।
जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो हनुमानगंज थाने के एएसआई कहते हैं कि तुम 2 दिन बाद आना कंप्रोमाइज करा देंगे। पीड़ित पक्ष को ही डराया जाता है कि कमर साकिब सरकारी आदमी है तुम्हारे खिलाफ और बड़ी धारा में मामला दर्ज हो जाएगा।
कमर साकिब जो कि शराब के नशे में है जो वीडियो में साफ दिख रहा है उसका मेडिकल भी नहीं कराया जाता और थाने से भगाया जाता है। अब आप समझ सकते हैं कि भोपाल में जब आम आदमी के साथ ऐसा हो सकता है तो दूरस्थ इलाकों में पुलिसिंग के क्या हालात होंगे। कमर साकिब कौन है उनके ऊपर किसका हाथ है और कौन उसको सपोर्ट कर रहा है कि वह शराब के नशे में लोगों से गाली गलौज करें बंदूक दिखाएं और उसके खिलाफ कार्रवाई ना हो। मतलब कुए में भांग घुली है वह भी तब जब विधानसभा का सत्र चल रहा है।
मामा जी माफिया को जमीन में गाड़ने की बात कर रहे हैं और भोपाल में सामान्य गरीब आदमी जो टीकमगढ़ से आया है वाह कमर साकिब जैसे लोगों की हिंसा का शिकार होकर भी पुलिस थाने में आरोपी बन जाता है। इस बात को और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है देखते हैं वाकई इस परिवार को न्याय मिलता है कमर साकिब के खिलाफ बंदूक निकालने धमकाने और सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का मामला बनता है, हनुमानगंज थाने के संबंधित पुलिस अधिकारी पर कोई कार्यवाही होती है या जो बातें कहीं जा रही हैं वह सब बातें हैं।
Dainik Aam Sabha