तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे एक निजी विमानन कंपनी के विमान इंजन में से चिंगारी निकलने के बाद सोमवार को चेन्नई हवाईअड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैडिंग कराई गई.
अधिकारियों ने बताया कि विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और सभी 170 यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है.
उन्होंने बताया कि विमान जब भारतीय हवाई क्षेत्र में था तो पायलट को विमान में से ‘चिंगारी’ निकलती दिखाई दी. पायलट ने आपात स्थिति में उतरने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया. विमान को उतरने की अनुमति दे दी गई और दमकल कर्मियों को तैयार रखा गया. यात्रियों को बाद में शहर के होटलों में ठहराया गया. अधिकारियों ने बताया कि तकनीशिन विमान में आई गड़बड़ी का पता लगा रहे हैं.
Dainik Aam Sabha