Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / आरिफ नगर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग

भोपाल / आरिफ नगर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग

भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। बुधवार शाम वह घर से सब्जी लेने का कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। शाम करीब 5:15 पर परिजन को जानकारी मिली कि वह घायल अवस्था में आरिफ नगर रेलवे ट्रैक के पास पड़े हुए हैं। परिजन उन्हें घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)