Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रायसेन / अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

रायसेन / अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

– आयोग ने कलेक्टर और एसपी रायसेन से चार सप्ताह में मांगा जबाव

आम सभा, रायसेन : रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मण्डीद्वीप के एक निजी हाॅस्पिटल में बड़ी लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई। जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 4, मंडीद्वीप निवासी महेश खटीक पिता बाबूलाल खटीक (75 वर्ष) की तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें वार्ड नम्बर 12, इन्द्रानगर स्थित सार्थक मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल में उपचार के लिये लाया गया था। जहां दोपहर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने डाक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच में ले लिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, रायसेन से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)