
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार शाम बुजुर्ग की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे की उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त घटनास्थल से आसपास झुग्गी बस्तियों में कर रही है।
Dainik Aam Sabha