Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कमला नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर की खुदकुशी

कमला नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर की खुदकुशी

भोपाल। कमला नगर इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग की कीटनाशक पीने के कारण मौत हो गई। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीमारी से परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई उमेश मिश्रा के मुताबिक रवींद्र कुमार जोशी (69) नेहरू नगर में रहते थे। वह एसबीआई में नौकरी करते थे, लेकिन वर्ष 2006 में वीआरएस ले लिया था। पिछले पांच-छह सालों से रवींद्र बीमार चल रहे थे। बुधवार को रवींद्र ने घर में रखा कोई कीटनाशक पी लिया था। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)