Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सबके सहयोग से मई माह में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल – मुख्यमंत्री श्री चौहान

सबके सहयोग से मई माह में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल – मुख्यमंत्री श्री चौहान

– आपदा प्रबंधन दलों को कोरोना नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा मुख्यालय से संभाग के सभी जिलों की विकासखण्ड एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से वर्चुअल चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के निवासी जो मन में ठान लेते हैं उसे कर गुजरते हैं। अब सबने मिलकर कोरोना की चेन को तोड़ने का संकल्प लिया है। सबके सहयोग से मई माह में ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में हमे सफलता मिलेगी। विन्ध्य क्षेत्र में बहुत जल्दी कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। सदियों के बाद कोरोना संकट जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह हम सबके लिये कठिन परीक्षा है। हम सब अपने प्रयासों से इस परीक्षा में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।

जनता कर्फ्यू के निर्देशों का सख्ती से पालन करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की संक्रमण चेन तोड़ने का एक मात्र उपाय है कि जनता कर्फ्यू के निर्देशों का कठोरता से पालन करें। भीड़ न तो एकत्रित होने दें और न ही भीड़-भाड़ में जायें। शहर के हर मोहल्ले और हर गाँव की आपदा प्रबंधन समिति कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये प्रयास करे। किल कोरोना अभियान के दौरान हर घर का सर्वे करें। सर्दी-खाँसी अथवा कोरोना के लक्षणों को छुपायें नहीं। तत्काल टेस्ट कराकर उचित दवायें लें। समय पर दवा लेने से कोरोना पूरी तरह से ठीक हो जाता है। सबके प्रयासों से मध्यप्रदेश में एक महीने में पॉजिटिविटी रेट 23 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत पहुँच गई है। कुछ जिलों में यह 5 प्रतिशत से नीचे हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)