Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शिक्षा मंत्री ने किया 36 करोड़ 34 लाख से निर्मित सीएम राइज स्कूल भवन का भूमिपूजन

शिक्षा मंत्री ने किया 36 करोड़ 34 लाख से निर्मित सीएम राइज स्कूल भवन का भूमिपूजन

* 4 एकड़ ऐरिया में होगा स्कूल कैम्पस

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।

बैरसिया के सीएम राइज बालक ठाकुर लाल सिह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन मंगलवार को मप्र शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिह परमार एव क्षेत्रीय विधायक विष्णुखत्री ने विधिवत पूजन कर किया। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त बैरसिया सीएम राइज स्कूल भवन 36 करोड़ 34 लाख की लागत से आधुनिक बनेगा। जहा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिह परमार ने सरस्वती ओर कन्या पूजन कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति और शिक्षा व शिक्षक के पूर्व काल एव बर्तमान काल पर प्रकाश डाला ओर विधायक विष्णु की मांग पर मंत्री ने धमर्रा एव रतुआ स्कूलों को हायर सेकंडरी स्कूलों में उनीयन करने की घोषणा की। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक विष्णुखत्री ने कहा कि बैरसिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम हुए है। जहा पहले से दुगनी सख्या में स्कूलो का उनीयन हुआ है। साथ ही सीएमराइज स्कूल की बड़ी सौगात बैरसिया को भाजपा सरकार में मिली है। कार्यक्रम के अंत जिला शिक्षा अधिकारी नितिन कुमार सक्सेना ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राम कुंवर गुर्जर पूर्व विधायक भक्तपाल सिह राठौर जिला अध्यक्ष केदार सिह मंडलोई जिला पंचायत की शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन जाट जनपद अध्यक्ष लता कुवेर सिह गुर्जर पूर्व नपा अध्यक्ष राजमल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार शर्मा जेडी अरविंद कुमार चोरगड़े जिला शिक्षा अधिकारी नितिन कुमार सक्सेना डीपीसी डॉ सीमा गुप्ता एसडीएम आदित्य कुमार जैन जनपद सीईओ दिलीप कुमार जैन समाजसेवी दीपक दुवे डीईओ कार्य. एके विजयवर्गीय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कीर्ति नंदनी सक्सेना संकुल प्राचार्य राजीव कुमार व्यास बीआरसी आर के गुर्जर कर्मचारी नेता कैलास नारायण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं ओर छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)