Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में देर रात भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में देर रात भूकंप के झटके

श्रीनगर/कोलकाता : जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में रविवार देर रात भूकंप के झटकेमहसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में रविवार 12 बजकर 54 मिनट पर कुछ देर के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 बताई गई। इसके कुछ देर बाद पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल में 4.0 की तीव्रता से रात दो बजकर 55 मिनट पर झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र पुरुलिया बताया गया।

इससे पहले बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा जिले में रात 12 बजकर 47 मिनट में मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)