Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोका गार्डन स्थित दशहरा मैदान में 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा दशहरा महोत्सव

अशोका गार्डन स्थित दशहरा मैदान में 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा दशहरा महोत्सव

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल। माँ दुर्गा धाम दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को अशोका गार्डन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेला विधायक विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। कार्यक्रम में राम बारात की मनोरम झांकी, संगीतमय देवी जागरण और भव्य आसमानी आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। दशहरे पर्व के दिन यानी 15 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। शासन / प्रशासन द्वारा कोरोना की गाईड लाईन का पूर्व रुप से पालन किया जायेगा। पूरी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पप्पू राय द्वारा प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)