
आम सभा, भोपाल। ‘‘मातृछाया’’ दशहरा उत्सव सांस्कृतिक आयोजन समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को सेमरा स्थित दशहरा मैदान एकतापुरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। कार्यक्रम में राम बारात की मनोरम झांकी, संगीतमय देवी जागरण और भव्य सतरंगी आसमानी आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। दशहरे पर्व के दिन यानी 15 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। शासन / प्रशासन द्वारा कोरोना की गाईड लाईन का पूर्व रुप से पालन किया जायेगा। पूरी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक ठाकुर द्वारा प्राप्त हुई हैं।
Dainik Aam Sabha