Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / छिंदवाड़ा / रात्रि गश्त के दौरान कड़ाके की ठंड में काँपते सड़क बुजुर्ग को डायल-100 सेवा ने परिजन से मिलाया

छिंदवाड़ा / रात्रि गश्त के दौरान कड़ाके की ठंड में काँपते सड़क बुजुर्ग को डायल-100 सेवा ने परिजन से मिलाया

आम सभा, छिंदवाड़ा। थाना मोहखेड़ के अंतर्गत रात्रि गस्त कर रही डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. 03 को सिमरिया हनुमान मंदिर के पास कड़ाके की ठंड मे रात्रि 02:30 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति मिला है, जिससे पूछताछ करने पर सही जानकारी नहीं दे पा रहा था।50 वर्षीय व्यक्ति को भरोसे में लेकर जानकारी लेने पर व्यक्ति ने गाँव का नाम लुंहाँगी बताया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक07-01-2022 को रात्रि 02:30 बजे सूचनादी गयी। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. में तैनात सउनिराजेशकवरेती,आरक्षक भगवत तिवारी और पायलेट नीलम राऊत ने 50 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर लुंहाँगी गाँव पहुँचे। जहाँ चौकीदार के माध्यम से 50 वर्षीय व्यक्ति के गाँव में परिजन मिले। जिन्हें बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)