Sunday , July 27 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, यासीन के सोशल मीडिया से मिले चौंकाने वाले सुराग

भोपाल में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, यासीन के सोशल मीडिया से मिले चौंकाने वाले सुराग

भोपाल
 पार्टियों में नशे की लत लगाकर युवतियों से शोषण और युवकों से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का सरगना यासीन और शाहवर के मोबाइल ड्रग्स नेटवर्क के राज खोल रहे हैं। खास तौर पर यासीन अहमद के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बने अकाउंट्स से पुलिस को अहम जानकारी मिली है।

विभिन्न अकाउंट्स की जांच करने पर यासीन की 'ड्रग्स चैट' और फोटो गैलरी भोपाल में चल रहे नशे का नेटवर्क खोल रही है। इन चैट और फोटो में जिसमें यासीन किसी न किसी प्रकार के ड्रग्स को लेकर लोगों से बात करता था। या फिर ड्रग्स पार्टियों में उनके फोटो दिखाई दिए हैं। साइबर सेल की मदद से उसके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की गई, जिसमें यह पता चला कि वह न सिर्फ स्वयं ड्रग्स का उपभोक्ता था, बल्कि कई कॉलेजों और प्राइवेट पार्टी आयोजकों से उसका संपर्क था।

दरअसल यासीन मछली के मोबाइल से 20 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले थे। मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने अब तक 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस को यासीन मछली के इंटरनेट मीडिया अकाउंट से ड्रग्स की चैट मिली है।संदिग्धों से ड्रग सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आज शाहवर की रिमांड खत्म हो रही है। शाहवर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि ड्रग्स तस्करी और लव जिहाद दोनों मामले पर पुलिस की जांच जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस ने यासीन मछली के घर से डिवाइस व मैकबुक जब्त किया है। डिवाइस से अश्लील फोटो और आपत्तिजनक चैट्स मिले है। सोशल मीडिया पर आरोपी यासीन से जुड़े हर शख्स से पूछताछ हो रही है। कल देर रात यासीन मछली का उनके मोहल्ले में जुलूस निकाला गया था। पुलिस उसे लेकर घर भी पहुंची थी।

इसके अलावा आरोपितों से पूछताछ के जरिए भी पुलिस कुछ संदिग्धों तक पहुंच रही है। पुलिस ने ऐसे करीब 20 लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अब तक मामले में किसी को आरोपित नहीं बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों के पास से पुख्ता सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया है।

यासीन को 30 जुलाई तक रिमांड पर लिया

क्राइम ब्रांच पुलिस ने शनिवार को आरोपित यासीन अहमद को कोर्ट में पेश किया और उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस 30 जुलाई तक उससे पूछताछ करेगी। वहीं यासीन की निशानदेही पर राजस्थान गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। पूछताछ में यासीन ने राजस्थान से ड्रग्स खरीदकर भोपाल में खपाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस दो दिन पहले उसे राजस्थान लेकर पहुंची, लेकिन उसकी निशानदेही पर कोई भी तस्कर राजस्थान से नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने नए सिरे से पूछताछ के लिए आरोपित को ओर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

दिल्ली से भोपाल पहुंचे व्यापारियों को एयरपोर्ट पर ही पकड़ा

शनिवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हथियार और ड्रग्स सप्लाई को लेकर यासीन के संपर्क में रहने वाले जगजीत सिंह जग्गा और अंश चावला को पकड़ा है। यासीन के मोबाइल में दोनों से जुड़ी चैट और फोटो मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। वे जैसे ही दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचे तो पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर ही उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

जगजीत सिंह बीएसएसएस कॉलेज का पुराना छात्र है, वह कॉलेज की नाइट पार्टियों में अक्सर जाता है, जिससे उसके कॉलेज छात्रों को ड्रग्स बेचने के मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यासीन को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने की शंका भी है। जग्गा प्लंबिंग से जुड़ा व्यापार करता है। वहीं हिरासत में लिया दूसरा युवक अंश चावला न्यूमार्केट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। उससे भी ड्रग्स सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ब्लैकमेलिंग का फरियादी बोला- मुझे भी ड्रग्स दिया

इधर, यासीन के मोबाइल में मिले युवक से मारपीट के वीडियो के जरिए पुलिस ने पीड़ित की पहचान की थी। पीड़ित माज नामक युवक ने तलैया थाने में इसकी शिकायत शुक्रवार देर रात दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात यासीन से हुई थी। तब यासीन ने उसे एक पार्टी में ड्रग्स दिया था। साथ ही कुछ दिन पहले एक युवती से बात करने को लेकर यासीन ने उससे मारपीट भी की थी। साथ ही वीडियो भी बनाया था।
स्मैक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने यासीन और शाहवर की निशानदेही पर 5.42 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरा क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी में बने पुराने क्वार्टर के पास तीन युवक आटो में स्मैक रखकर बैठे थे और वे ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा और उनके पास से स्मैक जब्त की। तीनों आरोपित मिक्की साहू, शैलेन्द्र वर्मा और तोहिद खान कटाराहिल्स क्षेत्र के रहने वाले हैं।

slot gacor slot gacor sabung ayam online jabartoto Slot777 Slot88 Slot Gacor Slot Maxwin slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Slot Gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login