Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 5 करोड रूपये की लागत से होगा सैफिया कालेज से बाल विहार, शांति नगर तक नाले का निर्माण

5 करोड रूपये की लागत से होगा सैफिया कालेज से बाल विहार, शांति नगर तक नाले का निर्माण

* महापौर श्रीमती मालती राय ने किया नाला निर्माण हेतु भूमिपूजन

आम सभा,भोपाल।

महापौर श्रीमती मालती राय ने सैफिया कालेज से बाल विहार, हमीदिया रोड होकर शांति नगर तक के नाले के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा उक्त नाले का निर्माण लगभग 05 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस नाले के निर्माण से सैफिया कालेज रोड पर वर्षा ऋतु में जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी साथ ही बाल विहार, भोपाल टाकीज, मेडीसिन स्ट्रीट हमीदिया रोड आदि क्षेत्रों में भी जलभराव नहीं होगा। भूमिपूजन अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष श्रीमती शीबा मसूद, पार्षदगण मो. सरवर वसीम उददीन, राजू कुशवाह, शैलेष साहू आदि मौजूद थे।
महापौर श्रीमती मालती राय ने सैफिया कालेज से बाल विहार, हमीदिया रोड होकर शांति नगर तक के नाले के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा सैफिया कालेज रोड सहित बाल विहार, भोपाल टाकीज, मेडीसिन स्ट्रीट, हमीदिया रोड आदि क्षेत्रों में वर्षा ऋतु में होने वाली जलभराव की समस्या के निराकरण एवं उक्त क्षेत्रों से पानी की निकास को व्यवस्थित करने हेतु लगभग 05 करोड़ रूपये की लागत से उक्त नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
वर्षा ऋतु में मुंशी हुसैन खां तालाब की ओर से आने वाले नाले में अत्याधिक मात्रा में पानी आने तथा पीरगेट, चौकी इमामबाड़ा आदि क्षेत्रों की ओर से बहकर आने वाला पानी के कारण सैफिया कालेज रोड पर जलभराव की स्थिति निर्मित होती है और इस क्षेत्र के रहवासियों, व्यवसायियों तथा यहां से गुजरने वालों को अत्याधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उक्त नाले के निर्माण से न केवल सैफिया कालेज रोड से पानी की निकासी व्यवस्थित होगी साथ ही बाल विहार, भोपाल टाकीज, मेडीसिन स्ट्रीट हमीदिया रोड आदि क्षेत्रों में भी वर्षा ऋतु में पानी का निकास निर्वाध रूप से होगा और उपरोक्त क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
भूमिपूजन के मौके पर मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राशीद खान, पूर्व
पार्षद महेश मकवाना, शाहिद अली, मुनव्वर अली सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी व
गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)