Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / श्रीराम महायज्ञ के समापन पर जिला सदस्य विनय मेहर ने लिया 101 साधु संतों का आशीर्वाद

श्रीराम महायज्ञ के समापन पर जिला सदस्य विनय मेहर ने लिया 101 साधु संतों का आशीर्वाद


* 11 हजार नगद राशि के साथ 2 लाख 51 हजार निधि दी

आम सभा, बैरसिया।

विधानसभा बैरसिया के रामबाग हनुमान टेकरी बोदलशाह पर हुए सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का गुरुवार को पूर्णाहुति ओर प्रसादी वितरण के साथ समापन हो गया यज्ञ समापन में सम्मिलित हुए मप्र जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने यज्ञ में शामिल 101 साधु संतों को पुष्पमाला पहनाकर शाल एवं श्रीफल के साथ 101 रुपए से तिलक कर आशीर्वाद लिया यज्ञ दर्शन उपरांत विनय मेहर ने 11हजार रुपए नगदी प्रसादी हेतु एवं मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 51 हजार की राशि अपनी जिला सदस्य निधि से उपलब्ध कराई बैरसिया विधानसभा में विनय मेहर लगातार धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में तत्परता से सम्मिलित होने वाले एकमात्र जनप्रतिनिधि के रूप में जाने वाले चेहरे बन गए हैं मेहर मात्र धार्मिक आयोजनों में शामिल ही नहीं होते बल्कि क्षेत्रवासियों की आस्था व श्रद्धा का सम्मान करते हुए जिस धार्मिक स्थल पर पहुंचते हैं वहां अपनी जिला पंचायत सदस्य निधि के साथ ही स्वयं की निजी राशि भी शीघ्रता से निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध कराते हैं विनय मेहर की धार्मिक आयोजनों में इस श्रद्धा को देखते हुए बैरसिया विधानसभा-वासियों का कहना है कि हमें आगामी विधानसभा मैं बैरसिया का विधायक भी ऐसा ही चाहिए जो हमारे सुख दुख व धार्मिक आस्था का गंभीरता से सम्मान करें एवं आसानी से उपलब्ध होने वाला व्यक्ति हो और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर विधानसभा चुनाव में चुनावी चेहरा बने तो हम किसी भी राजनीतिक पार्टी से पहले हमारे क्षेत्र में जन्मे एवं पले-बड़े विनय मेहर का ही चयन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)