Sunday , April 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए व्याक्तियों को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए व्याक्तियों को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

आम सभा, पन्‍ना। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में गत मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला पन्‍ना थाना अमानगंज के अंतर्गत दो मोटरसाईकिलों के आमने-सामने से टकरा जाने के कारण कुछ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर जिले की डायल-100 एफ़आरवी क्र.05 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर पाया कि मेन रोड पर दो बाइक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई हैं, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)