
आम सभा, श्योपुर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में एक फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि जिला श्योपुर के थाना देहात के अंतर्गत गोहेड़ा गाँव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। जिले की डायल-112/100 एफआरव्ही को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर पाया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, अस्पताल ले जाने के लिये कोई साधन न मिलने पर महिला के परिजनों ने डायल-112/100 को कॉल कर मदद माँगी। स्टाफ ने पीड़ित महिला को परिजन के साथ ले जाकर साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Dainik Aam Sabha