Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / देवास / सोनकच्छ से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी चुनाव हारे

देवास / सोनकच्छ से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी चुनाव हारे

देवास : देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटें बीजेपी ने जीत ली है। सबसे बड़ा उल्टफेर सोनकच्छ विधानसभा में देखने को मिला। यहां भाजपा के राजेश सोनकर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को 25605 वोटों से पराजित किया। वहीं, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी खातेगांव सीट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के आशीष शर्मा ने 12551 वोटों से हराया।

देवास से गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को 26772 वोटों से पराजित किया। हाटपीपल्या से मनोज चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 4576 वोटों से मात दी।

बागली से मुरली भंवरा ने कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल भोसले को 8700 वोटों से हराया। पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।