
आम सभा, संतोष सिंह, भाटपाररानी, देवरिया।
सीमावर्ती बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड अंतर्गत स्थित जैतपुरडीह गांव में गाजे-बाजे व भव्य कलश यात्रा के साथ नौदिवसीय रूद्र यज्ञ प्रारम्भ हो गया।इस मौके पर यज्ञ मंडप से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी,जिसमें हाथी घोड़े व बैंड बाजा आकर्षण के केंद्र रहे।
कलश यात्रा में कुल 2100 श्रद्धालुओं ने कलश उठाया।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर देउरवां, गोपालापुर,मठिया,अहियापुर,कुटिया होते हुए चखनी घाट पहूंचा।जहाँ खानुआ नदी से जल भरा गया।वहीं शोभा यात्रा रामपुर,बरैठा ,सेमरही, भेडिय़ा गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुचा, जहां कलश स्थापित किये गए।वहीं प्रयागराज से पधारें यज्ञाचार्य पंडित भगवानदास शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ शुरू हो गया।
इस दौरान धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो,विश्व का कल्याण हो आदि नारों से क्षेत्र गूंज उठा।यज्ञ में वृंदावन के रामलीला व रासलीला मंडली द्वारा शानदार मंचन किया जा रहा है।वहीं श्रीरामचरितमानस व श्रीमद्भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित राघवेंद्रशास्त्री द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है।अपने प्रवचन के दौरान कथावाचक ने कहा कि मानव कल्याण तथा विश्व शांति के लिए यज्ञ आवश्यक है।इससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है।अत: हमें यज्ञ में बढ़ चढक़र भाग लेना चाहिए।
वहीं प्रधान प्रतिनिधि पिंटू शाही ,काजि़म अंसारी,उदय प्रताप राय,मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर पडित, आदि अतिथियों ने अलग-अलग सत्रों में फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया।यज्ञ के व्यवस्था में तकरीबन आठ दर्जन नवयुवक लगे हुए है। इस दौरान मुख्य रूप से यज्ञ कमिटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा,कोषाध्यक्ष छोटेलाल यादव, दिनेश यादव, डॉ शैलेश कुशवाहा, एड्वोकेट रामाश्रय सिंह, संदीप यादव , नागेंद्र शाह, विकास कुशवाहा ,नरेश शाह, रमेश शाह, बलिराम यादव, धर्मदेव कुशवाहा, कोमल यादव, सब्बूलाल कुशवाहा, प्रयाग भगत, चोकट भगत, पवन यादव, राजन सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।