Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गांवों में तेजी से किए जा रहे हैं अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य : राजपूत

गांवों में तेजी से किए जा रहे हैं अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य : राजपूत

(उमेश चौबे)

आम सभा, सिलवानी(बम्होरी)।

विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा सिलवानी तहसील के
अंतर्गत कस्बा बम्होरी में 1 करोड़ 24 लाख रुण् की राशि से स्वीकृत नवीन
उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया । साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में अभी लगातार विकास हो रहा है। रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के चहुँमुखी विकास के लिए लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बम्होरी में 1 करोड़ 24 लाख रु,लागत राशि से स्वीकृत नवीन उप तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया है। रामपाल राजपूत ने लाड़ली लक्ष्मी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रायसेन जिले के लिए गौरव की बात है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ जिले से ही हुआ था। विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना बनाकर तय किया कि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रू पहुंचें। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून से एक-एक हजार रू प्रतिमाह आना शुरू हो जाएंगे। रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी पढ़ाओ योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही आजीविका मिशन, स्व.सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद-बीज कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश में सिंचाई के रकबे में भी लगातार वृद्धि की जा रही है
तथा बिजली की सतत् आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही हैं। सिंचाई के रकबे में वृद्धि होने के साथ ही सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली मिलने से फसल
उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 10 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक राजपूत ने कन्या पूजन किया। तथा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जोलित किया। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विष्णु रावत, चौधरी मेहरवान सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)