Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / देवभूमि देवरिया का विकास हमारी प्राथमिकता : सूरज कांत

देवभूमि देवरिया का विकास हमारी प्राथमिकता : सूरज कांत

देवभूमि देवरिया का विकास हमारी प्राथमिकता : सूरज कांत

*आम सभा*,देवरिया। भाजपा नेता सूरज कांत पांडेय ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देवभूमि देवरिया का चौमुखी विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है, प्रधानमंत्री मोदी व माननीय योगी जी के नेतृत्व के डबल इंजन की सरकार द्वारा देश सहित प्रदेश में चहुतरफ़ा विकास हो रहा है, देवरिया के युवाओं लिए रोजगार सृजन की ब्यवस्था व स्वरोजगार के लिये ऋण के प्राप्त करने के नियमों को शिथिल कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार के अधिक अवसर देने के साथ ही अगले 5 साल में हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने की योजना का अवसर मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।हाल ही में बीजेपी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जो मंथन हुआ, उसमे भी युवाओं पर फोकस रहा। युवाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कम ब्याज व बिना गारंटी के ऋण मुहैया कराया जा रहा है,पर बहुत से बैंकों की मनमानी से बेरोजगार युवा परेशान हो रहे है, देवरिया जिले के ऐसे युवाओं की मदद करना व उनका सहयोग करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है,क्योंकि युवा ही कल के भविष्य है,अगर देश का युवा सुदृढ़ रहेगा तो देश सुदृढ़ होगा, पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दुगुना करने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत देवरिया के किसान भाइयों को वे सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी जो नियमानुसार है।बैंक की मनमानी से बहुत से किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड मूल्य से कम बनाया जा रहा है, या नही बनाया जा ऐसे बैंकों को चिन्हित कराया जा रहा है, किसानों को बेवजह कर्मचारी व अधिकारी परेशान ना करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)