Thursday , September 25 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उप मुख्यमंत्री शुक्ल गुरुवार को करेंगे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल गुरुवार को करेंगे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ

भोपाल.
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सरोजनी नायडू शासकीय स्वशासी कन्या महाविद्यालय भोपाल में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर को विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य जांच (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, सिकल सेल स्क्रीनिंग, एनीमिया, किशोरियों में पोषण जागरूकता, क्षय रोग जांच) की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा) बनाने की सुविधा भी दी जाएगी।

जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत खुल के पूछो (विशेषज्ञों से संवाद), स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी, खेल गतिविधियाँ तथा “थोड़ी सेहत, थोड़ी मस्ती” थीम पर जुम्बा सत्र का आयोजन होगा। शिविर स्थल पर स्वैच्छिक रक्तदान की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही छात्राओं व शिक्षकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, मिथकों का निराकरण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित भी किया जायेगा।