Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / देवरिया / रात्रि 12 बजे से 7 बजे तक खुलेंगी थोक दुकानें : जिलाधिकारी

देवरिया / रात्रि 12 बजे से 7 बजे तक खुलेंगी थोक दुकानें : जिलाधिकारी

आम सभा, (एजेंसी) देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के वैश्विक प्रकोप के दृष्टिगत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत लागू लॉक डाउन अवधि में जन सुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक वस्तुओं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कराये जाने हेतु मण्डी परिसर स्थित थोक की दुकाने रात्रि 12 से प्रात: 7 बजे तक अग्रिम आदेश तक खुलेगी। इस अवधि में निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा किसी भी दशा में इसका उल्लंघन पाए जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)