Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डेनएशिया डेंटल क्लिनिक अब है सीजीएचएस में सूचीबद्ध

डेनएशिया डेंटल क्लिनिक अब है सीजीएचएस में सूचीबद्ध

आम सभा, भोपाल : डेनएशिया डेंटल क्लिनिक दांतों की चिकित्सा की दुनियां का एक जाना पहचाना नाम है। यहां प्रशिक्षित एवं उत्कृष्ट चिकित्सक अपनी श्रेणी के सर्वोत्कृष्ट चिकित्सकों में आते हैं। विशेष रूप से जब बात डॉ. प्रशांत त्रिपाठी एवं डॉ पूजा त्रिपाठी की कि जाए तो उन्होंने अपने दंत चिकित्सालय को आधुनिक मशीनों से लैस करने का कोई प्रयास छोड़ा नहीं है। यही वजह है कि केन्द्रीय सरकार द्वारा केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों हेतु संचालित की जा रही “केंद्र सरकार स्वास्थ्य स्कीम” – सीजीएचएस में भी “डेनएशिया डेंटल क्लीनिक का नाम सीजीएचएस की सूची में सम्मिलित कर लिया गया है।

दंत-चिकित्सा के क्षेत्र में सम्पूर्ण म.प्र. में डेनएशिया सबसे बड़ी श्रृंखला के साथ चौबीस घंटे खुला रहने वाला अस्पताल है । एक ही छत के नीचे दांतों की समस्याओं से संबंधित लगभग समस्त विधाओं एंडो डोंटिस्ट, पीडो डोंटिस्ट, ऑर्थो डोंटिस्ट, प्रोस्थो डोंटिस्ट, पेरिओ डोंटिस्ट, ओरल का यहां उपचार प्रदान किया जाता है । ओपीजी, डेंटल लैब, सोलह डेंटल चेयर, कांफ्रेंस हॉल, मिनी थिएटर, बच्चों के खेलने के लिए स्थान जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है यह अस्पताल। यहां दांतों का उपचार अत्याधुनिक मशीनों सहायता से किया जाता है।

यहां के समस्त डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएट हैं। डेनएशिया की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है यहां का अद्भुत वातावरण एवं व्यक्तिगत देखभाल। Covid19 महामारी के इस दौर में डेनएशिया में मरीजों के स्वस्थ संबंधित सुरक्षा का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है। प्रतिदिन सेनेटाइज़ेशन की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाता है तथा स्टाफ द्वारा पीपीई किट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। सम्पूर्ण अस्पताल वातानुकूलित है। साथ ही मरीज़ की सुविधा हेतु सभी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पे-टीएम, फ़ोन-पे स्वीकार किये जाते हैं एवं अस्पताल परिसर में ही बैंक एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है।6000 स्क्वायर फ़ीट में होने से डेनएशिया प्रदेश का सबसे बड़ा दांत चिकित्सालय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)