Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / अवैध वसूली एवं गाली-गलौज को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

भोपाल / अवैध वसूली एवं गाली-गलौज को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

आम सभा, भोपाल। यातायात एसआई बी एस भदोरिया द्वारा अवैध वसूली एवं गाली गलौज की शिकायत को लेकर बजरंग दल ने प्रदर्शन कर सद्बुद्धि के लिये श्री हनुमान चालीसा का किया पाठ डीसीपी महोदय को सौंपा ज्ञापन।

गंज बासौदा बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित नामदेव तिलक और गमछा पहन कर नादरा बस स्टैंड से गुजर रहे थे तभी एस आई बी एस भदौरिया ने गाड़ी रोक कर कुछ कागजों में कमी बताकर अवैध पैसों की मांग तथा गले से भगवा गमछा झपट कर गाली गलौच अभद्रता की इसकी सूचना स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिलने पर उन्होंने नादरा बस स्टैंड चौराहे पर बीएस भदोरिया जी की सद्बुद्धि के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर डीसीपी महोदय को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा। बी एस भदौरिया का भगवा गमछा हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बजरंग दल का कहना है कि उनके विरुद्ध हिंदू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कार्रवाई की जाए, बजरंग दल कल बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बरिष्ट अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपने का विचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)