Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / संस्कृति बचाओ मंच की मांग बिल्ला बांग स्कूल एवं जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है उनके घरों व स्कूल पर भी चलाया जाए बुलडोजर

संस्कृति बचाओ मंच की मांग बिल्ला बांग स्कूल एवं जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है उनके घरों व स्कूल पर भी चलाया जाए बुलडोजर

– धर्मांतरण का अड्डा बन चुका है बिल्ला बॉन्ग स्कूल : चन्द्रशेखर तिवारी

आम सभा (नि.प्र.) भोपाल। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि बिल्ला बॉन्ग स्कूल पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए जिन लोगों पर पास्को एक्ट लगा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनके घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए बिल्ला बांग स्कूल में शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है साथ ही ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को स्कूल में क्यों रखा जा रहा है साडे 3 वर्ष की बच्ची के साथ जिस प्रकार बलात्कार किया गया और जिस आया ने उस में सहयोग किया उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए उसका भी घर तोड़ना चाहिए एवं स्कूल के जो भी अपराधी हैं जिनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है उन सभी के घरों पर बुलडोजर चले व स्कूल पर भी बुलडोजर चलाया जाए हमारे कार्यकर्ता निर्मल सिंपी जिन्होंने मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह किया था वह बील्ला बॉन्ग स्कूल के लोगों के संपर्क में आने के बाद निर्मल से भी कहने लगी कि उन्हें भी मुस्लिम बनना पड़ेगा तब से उन दोनों का दांपत्य जीवन खराब हो गया है ऐसे कई मामले हैं जिनको लेकर संस्कृति बचाओ मंच विरोध प्रदर्शन भी कर चुका है और अपना विरोध भी स्कूल के प्रति जता चुका है किंतु स्कूल प्रबंधन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं रहता टोटल मुस्लिम तुष्टिकरण अपनाते हुए यह स्कूल हिंदू विरोधी कार्यो में लिप्त है मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मैं निवेदन करूंगा कि इसके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)