आम सभा, भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष करोना चलते शासकीय आवासों की रंगाई पुताई का कार्य नहीं हो पाया था वहीं इस वर्ष भी बरसात के बाद शासकीय आवासों के रखरखाव एवं पुताई का कार्य नहीं हो पा रहा है जिसके कारण राजधानी के कर्मचारियों के आवासों में प्रत्येक वर्ष होने वाला कोई कार्य नहीं हो पा रहा है पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से चर्चा करने पर उनके द्वारा यह कहा जाता है कि अभी टेंडर की कार्यवाही नहीं हुई है मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने यह मांगकी है कि राजधानी के शासकीय आवासो में रंगाई पुताई का कार्य कराया जाए।
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की मांग, राजधानी स्थित शासकीय आवासों का दीपावली पर पुताई का कार्य कराया जाए