Wednesday , March 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बैरसिया विधान सभा क्षेत्र से रामकन्हैया अहिरवार के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकिट की मांग

बैरसिया विधान सभा क्षेत्र से रामकन्हैया अहिरवार के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकिट की मांग

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।

मध्य प्रदेश में बर्ष 2023 नम्बर दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होना निश्चित है। कांग्रेस भाजपा एवं अन्य दलों के नेताओ ने विधान सभा का टिकिट पाने के लिए अभी से लाविंग शुरू कर दी है।
विधानसभा के टिकिट के दावेदार अभी से अपने अपने आकाओं की चरण वंदना में जुट गए है।
बैरसिया विधानसभा भाजपा का गढ़ है यह से दो बार ही कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
बैरसिया विधान सभा से कांग्रेस पार्टी में स्थानीय नेता को कांग्रेस से टिकिट दिए जाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरती है इसलिए कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पढ़ता है।
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने बर्ष 2023 के विधान सभा चुनाव में बैरसिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सगौनी कला निवासी रामकन्हैया अहिरवार को कांग्रेस पार्टी से टिकिट दिए जाने की मांग की है।
रामकन्हैया अहिरवार जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष ग्राम सगौनी कला के निवासी है और बी ए एल एल वी तक शिक्षा प्राप्त कर लगभग 20 बर्षो से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहते हुए पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी को गति देने का काम कर रहे है। और बैरसिया क्षेत्र के किसान मजदूर और आम जनता के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ कई धरना प्रदर्शन भी कर चुके है। स्थानीय होने के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय भी है।
रामकन्हैया अहिरवार, अहिरवार समाज से है और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में अहिरवार समाज के लगभग 52 हजार 700 मतदाता है।जो प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। रामकन्हैया अहिरवार के सरल व सहज स्वभाव के कारण अहिरवार समाज के अलावा हर वर्ग में लोकप्रिय है। अगर कांग्रेस पार्टी बैरसिया विधानसभा से रामकन्हैया अहिरवार को अपना प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस पार्टी को विजयश्री का वरण करने से कोई रोकने बाला नही है।
विगत दिनों रामकन्हैया अहिरवार को लेकर बैरसिया विधानसभा के लोग प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के पास पहुंचे और रामकन्हैया अहिरवार को बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के लोगो को रामकन्हैया अहिरवार को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)