Saturday , June 7 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / दिल्ली पुलिस को मिला एक और ईमेल, पीएम मोदी को फिर दी गई जान से मारने की धमकी

दिल्ली पुलिस को मिला एक और ईमेल, पीएम मोदी को फिर दी गई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त (सीपी) के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला एक और ई-मेल आया है। इससे पहले भी किसी ने सीपी को मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। इन दो ई-मेल के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप है। वहीं, मामले की गंभीरता के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सहित अन्य एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैैं। यह पता लगाया जा रहा है कि कौन इस प्रकार के मेल भेज रहा है? स्पेशल सेल मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। हालांकि इस ई-मेल पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नया ई मेल गत शनिवार को आया था। दो लाइन में भेजे गए इस मेल में कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कोशिश में है। इसके लिए आइएसआइएस के आतंकी दिल्ली के लिए रवाना भी कर दिए गए हैैं।

पहले मामले में 19 सितंबर को सीपी के आधिकारिक आइडी पर भेजे गए ई-मेल में मेल भेजने वाले ने लिखा था कि सन् 2019 में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस को मेल भेजने वालों की पहचान के लिए आइपी एड्रेस (जिस कंप्यूटर से मेल भेजा गया है) का पता लगाने सहित भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। दोनों मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे यह पता चल सके कि मेल भेजने वाले कौन हैैं और उनका मकसद क्या है?

उधर दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस लगातार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों के संपर्क में हैैं। बताया जाता है कि इसको लेकर पीएम सुरक्षा की समीक्षा भी की गई।

मालूम हो कि इस वर्ष जून में पुणे पुलिस को एक पत्र मिला था। उसमें माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने की बात सामने आई थी। पत्र में यह लिखा था कि आगामी चुनाव के दौरान राजीव गांधी की तरह पीएम की भी हत्या कर दी जाएगी।

इस मामले में महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव मामले में जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद देश भर से संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ईमेल द्वारा भेजी गई है, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पीएम मोदी को इस तरह ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login