Wednesday , August 12 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने दी हरी झंडी, आज से 70 वैन 70 विधानसभाओं में बेचेंगी 23.90 रुपये किलो प्याज

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने दी हरी झंडी, आज से 70 वैन 70 विधानसभाओं में बेचेंगी 23.90 रुपये किलो प्याज

नई दिल्ली:

प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल सरकार ने राहत दी है. राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 23.90 रुपये प्रति किलो की दर से ग्राहकों को प्याज देने के फैसले को हरी झंडी दे दी है. इसी को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

केजरीवाल ने कहा,” 70 वैन अलग-अलग विधानसभा में आज से जाएंगी और लोगों को 23.90 प्रति किलो के हिसाब से प्याज़ देगी. हम फिलहाल 1 लाख प्याज़ खरीद रहे हैं. नवरात्रे की वजह से खपत कम है.” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा,” क्वालिटी चेक करने के लिए दिल्ली सरकार की 2 टीमें नासिक जा रही है, जो दिल्ली में आने वाली प्याज़ की गुणवत्ता को देखेंगी.”

बता दें कि खुदरा बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री हो रही है. ऐसे में केजरीवाल सरकार का कहना है कि वह दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत दे रहे हैं.

वहीं दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर प्याज की कालाबजारी पर रोक लगाने में नाकामी काआरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार को 15.60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज दे रहा है ताकि शहर के लोगों को प्याज की बढ़ी कीमतों की आंच नहीं झेलनी पड़े. हालांकि, दिल्ली सरकार ने 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्याज बेचने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि वह मुनाफा कमाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)