Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / निर्धन परिवार से मिला राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

निर्धन परिवार से मिला राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल


* अपने मेहमान को पलकों पे बिठा लेते हैं
* गरीबी जानती है घर में बिछौने कम है।।
आम सभा,गौरीबाजार।

राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल ग्राम- चरियाव खास, निकट लगड़ी चौराहा, गौरीबाजार जिला-देवरिया पहुंचकर एक ऐसे परिवार की मदद किया जिनके पति की 10 माह पूर्व मृत्यु हो गया था। दो मासूम बच्चे एक लड़का,एक लड़की कक्षा UKG और कक्षा 1में पढ़ते हैं।आर्थिक स्थिति बहुत खराब व आय का अन्य कोई स्त्रोत नही है।खेत बंधक रखा गया है। सरकारी राशन जो सरकार दे रही है उसी के भरोसे परिवार की आजीविका किसी तरह चल रहा है। जैसे इस संगठन को जानकारी मिली संगठन के द्वारा एक सिलाई मशीन और उन बच्चों की कॉपी 42 पीस हिंदी, अंग्रेजी, गणित, 3 दर्जन पेंसिल, 3 दर्जन रबर,स्कूल बैग, 20 पेंसिल शॉपनार, कॉपी कवर, लंच बॉक्स आदि की व्यवस्था संगठन द्वारा किया गया है। भविष्य में परिवार को फिर मदद की जरूरत होगा, संग़ठन मदद जरूर देगा।
प्रतिनिधिमंडल में इंजी. मनोज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, देवरिया जिला प्रभारी दुर्गेश सिंह मुंडेरा, राजीव सिंह जगदीशपुर राष्ट्रीय प्रवक्ता , संदीप सिंह, अमन सिंह तहसील प्रभारी रुद्रपुर, अमित सिंह तहसील प्रभारी गोला बाजार,शैलेंद्र सिंह, श्रवण मल्ल गौनर हाटा, अनिल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष व विवाह प्रभारी आदि गांव के लोग उपस्थित रहे।
* निर्धन गिरे पहाड़ से कोई न पूछे हाल।
करोड़पति को कांटा लगे तो पूछे लोग हजार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)