
आम सभा, देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय आए। उन्होंने यहां शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से जैसे ही आगे के लिए गाइडलाइन मिलती है, उसके अनुसार कार्यवाही की जानी है।
अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है। कोरोना संक्रमितों के उपचार पर विशेष ध्यान देना है। जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है। यह हमंे सुनिश्चित करना है कि आम जन को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो।
Dainik Aam Sabha