Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बटेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव 12 नवंबर को

भोपाल / बटेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव 12 नवंबर को

– हीरे जवाहरात सोने की माला व चांदी के मुकुट से सजेगे बटेश्वर

दैनिक आम सभा, संजय नेमा, भोपाल : श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा धन्वन्तरी जयंती के शुभ अवसर पर बाबा बटेश्वर का विशेष श्रृंगार कर दीपोत्सव मनाया जायेगा। समिति के संयोजक संजय अग्रवाल प्रमोद नेमा ने बताया कि 12 नवंबर गुरुवार को प्रातः धन्वन्तरी जयंती एवं धनतेरस प्रदोष व्रत के अवसर पर बाबा बटेश्वर का गन्ने के रस एवं शाम को विजया तथा दूध से रुद्राभिषेक किया जायेगा रात्रि में हीरे जवाहरात सोने की माला एवं चांदी का मुकुट पहना कर बटेश्वर का विशेष श्रृंगार कर इकतीस सौ दीपो से पूरा मंदिर परिसर जग मगायेगा दीपोत्सव के बाद रात्रि 9 बजे महाआरती होगी मंदिर के प्रकाश मालवीय ने सभी भक्तों से अपील की है कि बिना मास्क मंदिर में प्रवेश न करें एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)