Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बावड़िया कला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत

भोपाल / बावड़िया कला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित बावड़िया कला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर गत 11 जून को घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मनोज पिता नटवर (30) मंदाकिनी कालोनी कोलार रोड पर रहता था और मजदूरी करता था। इन दिनों उसका काम बागसेवनिया इलाके में चल रहा था। गत ग्यारह जून की रात को मनोज काम से घर लौट रहा था। बावड़िया कला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने मनोज को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीदिया रेफर कर दिया गया था। गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)