Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / इंस्टाग्राम से ठगी करने वाले गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने जयपुर से किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम से ठगी करने वाले गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने जयपुर से किया गिरफ्तार

– महंगे मोबाईलो को सस्ते दाम पर देने का देते थे झांसा।

– इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर देते थे एड।

– लोगो को ठगने के लिये करते थे फर्जी सिम व ऑनलाईन खातो का उपयोग।

– अन्य लगभग 18 लोगो को बना चुके है ठगी का शिकार।

आम सभा, भोपाल : 02 फरवरी 2022 को आवेदक संचित कुशवाह पिता बलबीर प्रसाद कुशवाह उम्र. 18 वर्ष निवासी ई.1 जेण्पी कालोनी अयोध्या वायपास भोपाल व्दारा सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल मे लिखित शिकायत किया की फरियादी को एक मोबाईल खरीदना था जिसके व्दारा ऑनलाईन इंस्टाग्राम पर the_hub_city_ नामक आईडी पर सर्च करने पर पाया की मंहगे मोबाईल जो कि कम दाम मे मिल रहे है। फरियादी व्दारा इंस्टाग्राम पर मैसेज व्दारा बात करने पर अलग.अलग तरीके से धोखाधडी पूर्वक 47605/- रुपये डलवा लिये गये।

आवेदन की जांच उपरांत तकनीकी एनालिसिस के पश्चात फर्जी पै.टीएम के वालेट व बैंक तथा इंस्टाग्राम मे फर्जी पेज बनाने वाले के उपयोगकर्ताओ के विरूध्द अपराध धारा 420 भादवि का वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति उपरांत सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल मे अपराध क्रण् 62/22 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

तरीका वारदातः- आरोपीगण द्वारा फर्जी सिमो का उपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मँहगे मोबाईलो को सस्ते दाम पर बेचने का एडवर्टाईसमेंट करते थे। जब कोई कस्टमर इनकी प्रोफाईलध् एडवर्टाईसमेंट देखकर मोबाईल कम दाम पर खरीदने के लालच मे आ जाता तो आरोपियो व्दारा पहले फर्जी खातो मे एंडवास के रुप कुछ राशि डलवाई जाती थी बाद मोबाईल बुक होने का बहाना बताकर पुनः रकम डिलिवरी एड्रेस पर भेजने के नाम पर राशि फर्जी खातो मे डलवाई जाती थी। इस प्रकार अलग.अलग बहाने बताकर फ्राड की राशि अपने खरीदे हुये फर्जी खातो मे डलवा लेते थे तथा इसके बाद ना मोबाईल देते थे ना रुपये वापस लौटाते थे तथा मोबाईल नंबर बंद कर लोगो के साथ इस प्रकार की ठगी करते थे ।

पुलिस कार्यवाहीः- सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जयपुर (राजस्थान) से कुल 03 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एंव आरोपीगण से अपराध में प्रयुक्त 06 मोबाईल फोन ए 13 सिमकार्ड व 7 अलग.अलग बैंक के डेविड कार्ड जप्त किया गया हैं। आरोपीगणो से पूछताछ एंव खातो की जांच मे पता चला कि करीबन 18 अन्य लोगो के साथ सायबर फ्रॉड किया गया जिसकी विवेचना जारी है।

पकड़े गये आरोपियो –

1. अजय मीणा

2. संकल्प राव

3. सोमवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)