Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / संस्कृति बचाओ मंच ने शहीद राजगुरु भगत सिंह और सुखदेव को अर्पित कर श्रद्धांजलि

संस्कृति बचाओ मंच ने शहीद राजगुरु भगत सिंह और सुखदेव को अर्पित कर श्रद्धांजलि

आम सभा, भोपाल ।


संस्कृति बचाओ मंच ने शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर हबीबगंज अंडर ब्रिज पर अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में उनके श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की छक्के छुड़ा देने वाले वीर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव ने भारत माता को गुलामी से मुक्त करने के लिए अपनी युवावस्था में फांसी के फंदे को चूम कर और अपना बलिदान दिया आज ऐसे वीर शहीदों के कारण ही हम स्वतंत्र भारत में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं

तिवारी ने कहा कि हमें हमारे बच्चों को इतिहास में राजगुरु भगत सिंह और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ महाराणा प्रताप शिवाजी महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की वीर गाथाओं को अपने बच्चों को सुनाना चाहिए और उनमें देशभक्ति की प्रेरणा उत्पन्न करनी चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्कृति बचाओ मंच के जिला संयोजक अजय मिश्रा जिला अध्यक्ष अजय दिसोरिया मीडिया प्रभारी छोटेलाल गिरी सह मीडिया प्रभारी निलेश राजपूत संस्कृति बचाओ मंच युवा प्रकोष्ठ के रुद्र त्रिपाठी शिशुपाल बागरे उमेश नागले आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)