Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / सीएसबी बैंक ने भोपाल में नयी शाखा खोली

भोपाल / सीएसबी बैंक ने भोपाल में नयी शाखा खोली

आम सभा, भोपाल : सीएसबी बैंक लिमिटेड, जो 100 वर्षों की समृद्ध विरासत वाला प्राइवेट बैंक है, देश के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मज़बूत कर रहा है। अपनी विस्‍तार योजनाओं के अनुसार, बैंक ने भोपाल में नयी शाखा खोली है। यह शाखा ग्राउंड फ्लोर, सी 17, अर्पित कॉम्प्लेक्स, पद्मनाभ नगर, 462023 में स्थित है। बैंक द्वारा नयी शाखा में जमा सेवाओं और गोल्‍ड लोन्‍स की संपूर्ण रेंज तत्‍काल उपलब्‍ध कराया जायेगा।

इसी वर्ष कुछ समय पहले, सीएसबी बैंक ने वित्‍त वर्ष 20-21 में देश भर में 100 से अधिक शाखाएं खोलने की अपनी योजना की घोषणा की थी। बैंक के गोल्‍ड लोन के मुख्‍य व्‍यवसाय में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोन बुक का एक-तिहाई हिस्‍सा गोल्‍ड लोन में होने के साथ, सीएसबी बैंक, बाजार में गोल्‍ड लोन की मांग में आये स्‍पष्‍ट बदलाव के साथ इसकी मांग पूरी कर रहा है।

इस प्रगति के बारे में प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए, प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, श्री सी वीआर राजेन्‍द्रन ने कहा, ”हमारा लक्ष्‍य केरल के बाहर विशेषकर दक्षिण और उत्‍तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है। 100 वर्षों के इतिहास वाले, सीएसबी बैंक को अपने ग्राहकों को आवश्‍यकतानुकूल सेवा प्रदान करने के लिए जाना जाता है और यह अच्‍छी तरह से पूंजीकृत है। नयी शाखाओं के खुलने से, हम एमएसएमई एवं कृषि समेत बाजार में नये व्‍यवसाय अवसर विकसित कर सकेंगे और हमारे कासा एवं गोल्‍ड लोन बिजनेस को मजबूत बना सकेंगे।”

वर्तमान में, 18 राज्‍यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक की 440+ शाखाएं और 310 एटीएम हैं। इस शाखा के जरिए एग्रि, एसएमई, कॉर्पोरेट एवं एनआरआई बैंकिंग जैसी पेशकशें उपलब्‍ध करायी जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)